Corona Update 24 October 2021: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश भर मे 15,906 नए मामले मिले हैं और 561 लोगों की मौत हुई है। इनमें से करीब नौ हजार मामले और 65 मौतें अकेले केरल से हैं। केरल ने पिछले कुछ दिनों के दौरान हुईं 399 मौतों को भी नए आंकड़ों में जोड़ा है, जिससे एक दिन में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। देश में कोरोना महामारी के सुधरते हालात के बीच पिछले दो दिनों से मौतों का आंकड़ा बढ़ा नजर आ रहा है। इसकी मुख्य वजह केरल द्वारा पिछले दिनों हुईं मौतों को नए आंकड़ों के साथ जोड़ना है। हालांकि, बंगाल और मिजोरम जैसे कुछ राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं और केरल में पहले से ही संक्रमण का ग्राफ चढ़ा हुआ है। वैसे पिछले एक दिन की बात करें तो मिजोरम में नए मामले कुछ घटे हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
- भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
- 24 घंटे में नए मामले 15,906
- कुल सक्रिय मामले 1,72,594
- 24 घंटे में टीकाकरण 77.40 लाख
- कुल टीकाकरण 102.28 करोड़
रविवार सुबह 08ः00 बजे तक कोरोना की स्थिति
- नए मामले 15,906
- कुल मामले 3,41,75,468
- सक्रिय मामले 1,72,594
- मौतें (24 घंटे में) 561
- कुल मौतें 4,54,269
- ठीक होने की दर 98.17 फीसद
- मृत्यु दर 1.33 फीसद
- पाजिटिविटी दर 1.19 फीसद
- सा.पाजिटिविटी दर 1.23 फीसद
- जांचें (शनिवार) 13,40,158
- कुल जांचें 59,97,71,320
रविवार शाम 06ः00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
- आंध्र प्रदेश 2.61 लाख
- बंगाल 2.23 लाख
- बिहार 1.00 लाख
- महाराष्ट्र 0.82 लाख
- गुजरात 0.62 लाख
- झारखंड 0.61 लाख
- जम्मू-कश्मीर 0.21 लाख
- छत्तीसगढ़ 0.20 लाख
- मध्य प्रदेश 0.15 लाख
- उत्तर प्रदेश 0.10 लाख
(कोविन पोर्टल के आंकड़े)